अगर आप सस्ती एवरेज बाइक खरीदना चाहते हैं तो Honda की बाइक लॉन्च सस्ते एवरेज के साथ लॉन्च होने जा रही है|
अगर आप ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो ज़्यादा माइलेज दे और कम मेंटेनेंस की ज़रूरत हो, तो अगस्त 2025 आपके लिए खास हो सकता है। दरअसल, भारत की दो सबसे बड़ी बाइक कंपनियां- होंडा और हीरो मोटोकॉर्प जल्द ही कम्यूटर सेगमेंट में तीन नई बजट बाइक लॉन्च करने वाली हैं। इन बाइक्स का इंजन 125cc से कम होगा, लेकिन इनमें मिलने वाले फीचर्स, लुक और तकनीक किसी भी प्रीमियम बाइक जैसी होंगी।
Honda CB125 हॉर्नेट
होंडा की CB125 हॉर्नेट खासतौर पर उन युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो स्टाइल और टेक्नोलॉजी दोनों चाहते हैं।
- इस बाइक में 123.94cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन है
- जो 10.99 bhp की पावर|
- 11.2Nm का टॉर्क जनरेट करता है|
- इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स भी है|
- इसका लुक बेहद आकर्षक है|
- फीचर्स की बात करें तो इसमें 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, USB-C चार्जिंग पोर्ट, फ्रंट USD फोर्क|
- दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं|
- होंडा CB125 हॉर्नेट 1 अगस्त 2025 को लॉन्च हुई और इसकी बुकिंग उसी दिन से शुरू हो गई थी|

Honda Shine 100 DX
होंडा शाइन 100 DX उन लोगों के लिए है जो माइलेज को महत्व देते हैं लेकिन अब प्रीमियम लुक और फील भी चाहते हैं|
- यह बाइक शाइन 100 का अपग्रेडेड वर्जन है|
- इसमें 98.98cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन लगा है|
- जो 7.28 bhp की पावर|
- 8.04 Nm का टॉर्क जनरेट करता है|
- इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है|
- नए मॉडल में कंपनी ने कई अहम अपग्रेड किए हैं जैसे चौड़ा फ्यूल टैंक, नए बॉडी ग्राफिक्स, क्रोम हेडलाइट काउल और LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर|
- होंडा शाइन 100 DX 1 अगस्त 2025 को लॉन्च हुई और इसकी बुकिंग उसी दिन से शुरू हो गई थी|
